रायसेन /ओबेदुल्लागंज ।जिले के ओबेदुल्लागंज के सरकारी अस्पताल मैं ड्यूटी डाक्टरों की लापरवाही के चलते डिलेवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई एक प्रसूता महिला मौत के मुहं में जाते जाते बच गई पूरा मामला ओबेदुल्लागंज सामुदायिक स्वास्थ्य भवन का की।

जहां शनिवार रात अर्जुन नगर निवासी आसिफ खान प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, अस्पताल मौजूद स्टॉफ ने उन्हे भर्ती तो कर लिया, लेकिन दर्द के बाबजूद प्रसव का कराने का कोई प्रयास नहीं किया आसिफ ने बताया की रात्रि 4 बजे जब हद से ज्यादा पीड़ा होने लगी तब अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ इसकी अनदेखी करता रहा।

आसिफ ने डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने कहा कि यहां कुछ नहीं हो सकता तुम्हे जहां ले जाना है, ले जाओ। इसके बाद आसिफ और उसके घरवाले महिला को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डिलेवरी के लिए 35 हजार की मांग की गई तो वह विवश होकर महिला को घर वापिस ले गये। लगातार हो रही प्रसव पीड़ा के चलते आसपास की महिलाओं ने सुबह 4.30 प्रसव कराया। प्रसव के बाद आसिफ एक बार सरकारी अस्पताल पहुंचे और स्टॉफ को प्रसव की बात बताई तो बोले अब अस्पताल से इसका कोई प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा