रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम कसते हुए मंडीदीप पुलिस ने एक सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

बढ़ती चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देश एवं एसडीओपी शीला सुराना के मार्गदर्शन में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया था।और थाना प्रभारी रंजीत सराठे की टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों के जाल के जरिए मामले की कड़ी जोड़ीं। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने राजा उर्फ राजकुमार उर्फ हल्ला (21 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03, पाल मोहल्ला, मंडीदीप को घेराबंदी कर पकड़ा। शुरुआती तलाशी में उसके पास से चोरी की एक हीरो स्पेलेंडर बरामद हुई। जब आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपने तीन अन्य नाबालिग साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में चोरी की कई अन्य वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 4 मोटरसाइकिलें जब्त की।

जिसमें राजा उर्फ राजकुमार 21 वर्ष मुख्य आरोपी, पाल मोहल्ला, मंडीदीप निकला जिसमें तीन आरोपी नाबालिक बताए जा रहे हैं। इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भरत साहू, संजय लोवंशी, दिलीप यादव, आरक्षक सूरज, भूपेंद्र और सौरभ की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।