Let’s travel together.

भाजपा के 6 चुनाव कार्यालय का मंडल अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

0 156

भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्य बना कर पार्षद पद प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में जुट जावे-विजय शुक्ला

सिलवानीरायसेन से देवेश पाण्डेय

रविवार को सिलवानी नगर में भाजपा के 6 चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया।भाजपा प्रत्याशियों के द्वारा जनसंपर्क का सिलसिला आरंभ कर दिया गया है। साथ ही चुनाव कार्यालय का आगाज भी किया जाने लगा है। रविवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, निकाए चुनाव प्रभारी राजेंद्र राजपूत ने बार्ड नम्बर 9,10,11,12,14 व 15 के चुनाव कार्यालय का फीता काट कर व सरस्वती पूजन कर शुभारंभ किया।

शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रर्मो को विजय शुक्ला व ठाकुर राजेंद्र सिंह राजपूत ने संबोधित किया संबोधन में उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मनभेद व मतभेद त्याग कर भाजपा को विजय बनावे। यह जीत प्रत्येक कार्यकर्ता जीत है। केंद्र व प्रदेश सरकार अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चला कर पात्र लोगो को लाभ पहुँचा रही है। भाजपा कार्यकर्ता जीत का लक्ष्य बना कर घर घर जाकर मतदाताओं से जीवंत संपर्क बनावे। ताकि प्रचंड बहुमत से भाजपा प्रत्याशी विजयी बन सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने जीत के अनेक टिप्स भी दिए।इस मौके पर प्रत्याशी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811