-तीन किलो मीटर पीछा कर फिल्मी अंदाज में पकड़ा
-न पहुंचते टी आई तो चाकूबाज निगल जाता एक जिंदगी
सुरेंद्र जैन धरसीवां
धरसीवा थाना क्षेत्र के सांकरा में निको प्लांट के समीप हाइवे किनारे देर रात तिल्दा टी आई रमाकांत तिवारी ने फिल्मी अंदाज में एक चाकूबाज को तीन किलो मीटर तक पीछा कर पकड़ने में कामयाबी हासिल की यह संयोग था या ईश्वर के द्वारा एक जिंदगी बचाने किया गया चमत्कार था कि जिस समय चाकूबाज एक पिकप चालक को चाकू मारने वाला था कि उसी समय अचानक तिल्दा टी आई वहां पहुंचे यदि ऐसा न होता तो शायद चाकूबाज एक जिंदगी को निगल जाता।
दरअसल तिल्दा टी आई रमाकांत तिवारी रात्रि गश्त पर थे और वह धरसीवा के सांकरा से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर पड़ी हाइवे किनारे निको प्लांट के समीप एक चाकूबाज पर जो एक युवक पर चाकू से वार करने वाला था नजर पड़ते ही टी आई अपने वाहन से उतरे लेकिन आरोपी चाकूबाज टी आई को देख भागने लगा फिर क्या था टी आई भी चाकूबाज को पकड़ने पीछा करने लगे ओर करीब तीन किलो मीटर तक पीछा करने के बाद फिल्मी अंदाज में टी आई ने चाकूबाज सागर रजक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की बाद में पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी चाकूबाज सागर रजक जिसे चाकू मारने वाला था वह पिकप चालक गणेश चंद्राकर है जो अपना पिकप पंजाब बेंटरी के पास खड़ा कर भोजन करने ढाबा में गया था तभी आरोपी चाकूबाज शराब पीने उससे पैसे मांगने लगा पैसे न देने के कारण चाकूबाज ने चाकू निकाला ओर वह गणेश को मारने ही वाला था कि तभी संयोग से टी आई तिल्दा गश्त करते हुए वहां से गुजर रहे थे और नजर पड़ते ही वह मौके पर पहुंच गए ओर चाकूबाज से एक जिंदगी को उन्होंने बचा लिया
जिस चाकूबाज को टी आई तिल्दा ने गिरफ्तार किया वह आपराधिक प्रवृत्ति का है पूर्व में खमतराई पुलिस लूट के मामले में गिरफ्तार कर उसे जेल भेज चुकी है
पुलिस ने आरोपी सागर रजक के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 177/26 धारा 119(1), 118(1), 296, 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग बटनदार चाकू जप्त किया न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है