Let’s travel together.

हनुमान जयंती पर विधायक अनुज शर्मा विभिन्न ग्रामों की शोभायात्रा में हुए शामिल

0 108

क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए बजरंगबली से किए प्रार्थना

सुरेंद्र जैन धरसीवां

हनुमान जयंती के पावन पर्व पर आज विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अनेक स्थानों पर आयोजित भव्य शोभायात्राओं और भंडारा,धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने ग्राम चरौदा, धरसीवां में आयोजित हनुमान जयंती के शोभायात्रा व ग्राम चिखली व सिलतरा में आयोजित भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ में हिस्सा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्तिभाव को देख विधायक स्वयं भी भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने रथ की पूजा-अर्चना की और गदाधारी हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की जनता की सुख-शांति और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान शोभायात्रा के मार्ग में ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया। कई स्थानों पर आयोजन समितियों द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया। ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा। उन्होंने न केवल स्वयं प्रसाद ग्रहण किया, बल्कि सेवा भाव दिखाते हुए श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरण भी किया।

विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अनुज शर्मा ने कहा कि आज जब मैं इस शोभायात्रा का उत्साह और आप सबकी एकजुटता देख रहा हूँ, तो मेरा विश्वास और भी दृढ़ हो गया है। राजनीति केवल चुनाव तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह समाज को जोड़ने और संस्कृति की रक्षा करने का माध्यम है। आज का यह दिन हम सबके लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है। जब हम पवनपुत्र हनुमान जी की शोभायात्रा में शामिल होते हैं, तो न केवल हम अपनी आस्था का प्रदर्शन करते हैं, बल्कि बजरंगबली के उन गुणों को भी याद करते हैं जिन्होंने उन्हें देवों में विशिष्ट बनाया है। हनुमान जी के पास अपार शक्ति थी, लेकिन उनमें अहंकार का लेश मात्र भी नहीं था। वे सदैव सेवा भाव में लीन रहे। हमें भी शक्ति का उपयोग दूसरों की सेवा के लिए करना चाहिए। जिस प्रकार उन्होंने प्रभु श्री राम के हर संकट को दूर किया, वैसे ही हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम अपने क्षेत्र और समाज के दुखों को दूर करने में अपनी भूमिका निभाएं। उनका जीवन सिखाता है कि यदि लक्ष्य के प्रति अटूट विश्वास हो, तो समुद्र लांघना भी असंभव नहीं है।हनुमान जी सेवा, समर्पण और शक्ति के प्रतीक हैं। उनके आदर्श हमें समाज की निस्वार्थ सेवा करने की प्रेरणा देते हैं।*”राम काज कीन्हे बिना, मोहि कहाँ विश्राम* हनुमान जी के इस मंत्र को आधार मानकर, मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि आपके क्षेत्र के विकास, शिक्षा, और खुशहाली के लिए मैं निरंतर समर्पित रहूँगा। हमारा यह क्षेत्र भी हनुमान जी की कृपा से प्रगति के नए आयाम छुएगा। आज के इस पावन अवसर पर मैं प्रार्थना करता हूँ कि संकटमोचन हमारे क्षेत्र के हर दुख को हरें और सभी के जीवन में खुशहाली लाएं।
विधायक ने इस अवसर पर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं को धर्म के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811