Let’s travel together.

पंडित आचार्य युवराज की सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने जताई गंभीर चिंता

0 338

सुरेन्द्व जैन धरसीवां

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला पदाधिकारियों ने धरसींवा क्षेत्र के ग्राम सिलतरा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पंडित आचार्य युवराज जी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले के धरसींवा क्षेत्र में जनपद अध्यक्ष के गृह ग्राम में महिला समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में भारी लापरवाही देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना भी मिल रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कदम नहीं उठाए गए तो छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
अंत में संगठन ने प्रशासन से अपील की है कि जनता एवं विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |     विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को समयसीमा पूर्ण करने के दिए निर्देश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811