Let’s travel together.

प्रेमी की हत्या और पिता के जेल जाने से क्षुब्ध प्रेमिका फांसी पर झूली

0 61

– चचेरी बहन को खाना लेने के लिए भेजकर दिया घटना को अंजाम

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कोलारस थानांतर्गत ग्राम चंदौरिया के मौजा कुशवाह पुरा में प्रेमी की हत्या के बाद पिता और दादा के जेल जाने से क्षुब्ध हुई प्रेमिका ने भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर लड़की का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है।

प्रेमी की पीट-पीटकर कर दी थी हत्या-

जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम नेगमा निवासी अर्जुन पुत्र भगवान सिंह पाल और ग्राम चंदौरिया के मौजा कुशवाह पुरा निवासी वर्षा पुत्री दिनेश कुशवाह उम्र 20 साल के बीच पिछले कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, परंतु परिवार वालों ने शादी के लिए रजामंदी नहीं दी, बल्कि उसकी शादी कहीं और कराने की तैयारी कर ली। 30 मार्च को उसकी गोदी भरने के लिए लड़के वाले आने वाले थे, लेकिन वर्षा इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसी के चलते उसने 29-30 मार्च की दरम्यानी रात अपने प्रेमी अर्जुन पाल के साथ भागने की योजना बनाई। वह जब घर से भाग रही थी तभी उसके स्वजनों को पता चल गया और वर्षा के पिता दिनेश, दादा लट्टू कुशवाह ने अपने दो से तीन अन्य स्वजनों के साथ मिलकर अर्जुन को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

प्रेमी की हत्या परिजनों के जेल जाने से परेशान थी युवती–

पुलिस ने इस मामले में 31 मार्च को पिता दिनेश व दादा लट्टू कुशवाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेमी की हत्या और पिता व दादा सहित अन्य स्वजनों पर हत्या का केस लगने सहित उनके जेल जाने से वर्षा क्षुब्ध हो गई। वह पिछले तीन दिनों से काफी परेशान थी। इसी क्रम में उसकी चचेरी बहन उसे संभालने का प्रयास कर रही थी। दोपहर करीब 1 बजे वर्षा की चचेरी बहन ने उससे खाना खाने चलने के लिए कहा, लेकिन वर्षा नहीं गई। जब चचेरी बहन ने ज्यादा जिद की तो वर्षा ने उससे कहा कि वह खाना यहीं पाटौर में ले आए, वह यहीं पर खाना खा लेगी। इस पर वह खाना लेने के लिए चली गई। करीब आधा घंटे बाद जब वह वापस लौट कर आई तो उसने देखा कि वर्षा फांसी पर लटकी हुई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की-

इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम करवाने के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि तीन दिन पहले चंदौरिया में जिस युवक की हत्या की गई थी, उस मामले में आज लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़की का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर, मामले की विवेचना शुरू की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811