रायसेन। जिले की बम्होरी पुलिस ने बोलेरो जीप से अवैध रूप से परिवहन के ले जाई जा रही 23 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की हे।इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हे।
जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि बोलेरो वाहन क्रमांक MP 04 EB 2352 से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा हे।

इस पर पुलिस ने कारवाही करते हुए वाहन से 23 पेटी में रखी अंग्रेजी 204 लीटर 840 ml अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 2 लाख रुपए जप्त की गई । पुलिस ने दो आरोपी मोंटी मेहरा पिता काशीराम मेहरा उम्र 24 साल निवासी डोकरी बामनई थाना बम्होरी 2 अमन उर्फ गोरेलाल जायसवाल पिता नंदलाल जायसवाल उम्र 22 उम्र 22 वर्ष नि मऊगंज को गिरफ्तार किया हे।पुलिस ने वाहन जप्त करते हुए अप.क्र. 32/26 धारा –34 (2) आबकारी अधिनियम 1915 के तहत मामला दर्ज किया हे।