Let’s travel together.

‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा

0 90

बॉबी देओल ने पिछले साल दिसंबर पर संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में निगेटिव रोल प्ले किया था. रणबीर फिल्म के हीरो थे और बॉबी के साथ उनकी भिड़ंत देखने को मिली थी. यूं तो फिल्म में बॉबी का रोल सिर्फ 10 से 12 मिनट का था, लेकिन इतने कम स्क्रीन टाइम में ही उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया था कि हर तरफ उनकी चर्चा शुरू हो गई थी. सोशल मीडिया पर उनके क्लिप वायरल हो रहे थे, लोगों के बीच उनका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था. अब बॉबी ने इस बारे में बताया है कि फिल्म की सफलता पर उनके पिता धर्मेंद्र ने कैसा रिएक्शन दिया था.

बॉबी जल्द ही अपने बड़े भाई सनी देओल के साथ नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आने वाले हैं. हाल ही में शो का टीजर सामने आया. उसी वीडियो में बॉबी धर्मेंद्र के रिएक्शन के बारे में बात करते नजर आए. बॉबी ने कहा, “हर बेटा अपने पिता की आंखों में खुशी देखना चाहता है और मैंने भी वो अपने पिता के लिए देखा है.”

बॉबी ने आहे कहा, “मैं एक हफ्ते बाद घर वापस आया था और डैड लगातार इंस्टाग्राम स्क्रॉल ही किए जा रहे थे. उन्होंने मुझसे कहा ‘बॉब तुमको लेकर लोग पागल हो गए हैं.’ मैंने उन्हें जवाब दिया- मैं आपका बेटा हूं, वो मुझको लेगर पागल क्यों नहीं होंगे.”

एनिमल ने कितने पैसे कमाए थे?

रणबीर और बॉबी के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी शामिल थे. सभी किरदारों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. फिल्म ने कमाई भी काफी तगड़ी की थी. रिपोर्ट की मानें तो 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 915 करोड़ की कमाई की थी. बहरहाल, इस फिल्म का सीक्वल भी आने वाला है, जिसे ‘एनिमल पार्क’ नाम दिया गया है. यानी एक बार फिर से रणबीर धमाका करते दिखेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811