Let’s travel together.

खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत

0 163

File Photo

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

मंगलवार की रात करीब 9 बजे विद्युत वितरण कंपनी का हेल्पर बाइक से अपने गृह गांव सुनेहरा जा रहा था । रास्ते में मडिया गांव के पास एक घर के सामने लापरवाही से बिना रेडियम लाइट के सड़क पर खड़े एक ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत होने पर उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई । दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर परिजन पहुंच गए और उन्हें बेगमगंज सिविल अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था लेकिन रास्ते में गैरतगंज के पास उनकी 10 30 बजे मौत हो गई।
पुलिस में मामला दर्जकर ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर लिया है। ट्रैक्टर मालिक फरार है।

सब-इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह चौधरी ने बताया कि ग्राम सुनेहरा निवासी राजपाल सिंह पाल 30 वर्ष पिता निर्भय सिंह पाल निवासी सुनेहरा जोकि विद्युत वितरण कंपनी में हेल्पर के रूप में काम करते है। मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे अपनी बाइक से वापस घर सुनेहरा जा रहे थे।
मडिया गांव निवासी गुड्डा लोधी नामक व्यक्ति का बिना रेडियम -लाइट के एक ट्रैक्टर ट्राली सड़क के बीच में खड़ी थी जिससे बाइक की भिड़ंत होने पर उनकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।जिन्हें सिविल अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टर ने उन्हें रायसेन जिला अस्पताल रेफर कर दिया था लेकिन उनकी रास्ते में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर – ट्रॉली मालिक गुड्डा लीधी के खिलाफ मामला दर्जकर ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर लिया है। जबकि आरोपी गुड्डा लोधी की पुलिस तलाश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811