Let’s travel together.

आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार

0 420

सुरेंद्र जैन धरसीवां

चरोदा के आई. डी. बी. आई बैंक एफडी घोटाला मामले में पुलिस ने अंततः पुलिस ने फर्जी बॉन्ड बनाने वाले धरसीवां के वर्मा प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इस मामले में दो बैंक कर्मियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जिस मिलाकर अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस के मुताबिक नरेन्द्र कुमार वर्मा पिता कमलनारायण वर्मा उम्र 38 वर्ष साकिन सिलतरा थाना धरसींवा जिला रायपुर ग्रामीण (छ.ग.) की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी राजा खुंटें पिता भक्तुराम खुंटें उम्र 35 साल पता जुनवानी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार (छ.ग.) हाल ग्राम मौहदा थाना धरसींवा जिला रापुर ग्रामीण (छ.ग) के विरूद्ध अप.क. 124/2026 धारा 420 भा.द.वि.. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

जांच के दौरान बढ़ीं धाराएं हुई प्रिंटिंग प्रेस संचालक की गिरफ्तारी
आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी मामले में नरेंद्र वर्मा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच जारी है पुलिस ने घटना स्थल निरीक्षण, प्रार्थी व गवाहों के कथन जप्त दस्तावेजों जैसे एफ. डी. पेपर, बैंक का काउंटर पावती रसीद, म्युच्यल बाण्ड पेपर, एवं जप्त एफ.डी. पेपर का आई. डी. बी. आई. बैंक शाखा चरोदा से प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मामले में अपराध धारा 467, 468, 471 और जोड़ी इसके बाद 27 मार्च को 11.30 एवं 11.40 बजे सभी कानूनी प्रावधानो का पालन करते हुए मामले में संलिप्त अन्य दो आरोपी धरसीवां की वर्मा प्रिंटिंग प्रेस के संचालक तोप सिंह वर्मा पिता स्व. समारूराम वर्मा उम्र 49 साल पता कुम्ही थाना बेरला जिला बेमेतरा (छ.ग.) हाल संचालक वर्मा प्रिन्टर्स एण्ड कम्प्युटर दुकान धरसींवा जिला रायपुर एवं आरोपी बलराम साहू पिता होरीलाल साहू उम्र 25 साल पता थाना धरसींवा जिला रायपुर को विधिवत गिरफ्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811