Let’s travel together.

पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ

0 59

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

पोहरी विधानसभा के ग्राम खटका में माँ ज्‍वालादेवी के भव्‍य मेले का शुभारंभ पूर्व विधायक व पूर्व राज्‍यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने फीता काटकर किया।मेला 28 मार्च  से 31 मार्च  तक चलेगा।मेले में भजन, कीर्तन,लीलागोठ कन्‍हैया एवं देवी जागरण का भी आयोजन किया जा रहा है ।

मेले में दो दिन दंगल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा भव्‍य एवं विराट दंगल की कुश्‍ती की ईनाम 31000/- रू से पुरूस्‍कृत किया जायेगा जिसमें दूर दराज के पहलवान, दिल्‍ली, हरियाणा, राजस्‍थान, पंजाब आदि स्‍थानों के पहलवानों को कमेटी की तरफ से आमंत्रित किया गया है एवं नाल उठाने का भी कार्यक्रम रखा गया हैजिसमें 127 किलो वजन के नाल उठाने वाले पहलवान को 5100/- रू से पुरूस्‍कृत किया जायेगा। जिसको देखने के लिए लोग दूर दराज से लोग पहुँचते है।

श्री भारती जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेले भारतीय संस्कृति को सहेजने के अलावा समाज के लोगों को एक दूसरे से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं इस मौके पर पुजारी हरिचरण, शिवनारायण, कल्याण सिंह यादव, नक्तूरम पटेल , रामदयाल धाकड़, गजराज सिंह, डॉ बाईसराम, डॉ मित्ता, लोकेंद्र धाकड़, आदि जनप्रतिनिधिगण, भक्तगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811