Let’s travel together.

पंचायत चुनाव में 11 बजे तक कई मतदान केंद्र पर 70% से ज्यादा मतदान

0 165

– 39 मतदान केंद्रों पर 11 बजे तक 50% से ज्यादा की वोटिंग

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के बदरवास व खनियांधाना ब्लॉक में पंचायत चुनाव में शनिवार को मतदान के दौरान 39 मतदान केंद्रों पर 11 बजे तक 50% से अधिक मतदान हो चुका है।
खनियांधाना के कुम्हार्रा ग्राम पंचायत के कंचनपुर मतदान केंद्र क्रमांक 188 पर तो 11 बजे तक 76.92% मतदान हो चुका था। इसी तरह खनियाधाना ब्लॉक के पहाड़ाखुर्द के मेनवाड़ा मतदान केंद्र क्रमांक 15 पर 11 बजे तक 75.20% मतदान हो चुका था। खनियाधाना ब्लॉक के 16 मतदान केंद्रों पर 11 बजे तक 50% से अधिक मतदान हो चुका है।
इसी तरह बदरवास ब्लॉक के 23 मतदान केंद्रों पर 50% से ज्यादा मतदान 11 बजे तक हो चुका था। जिसमें सबसे ज्यादा बामोरखुर्द ग्राम पंचायत के कुंडाई मतदान केंद्र क्रमांक 84 पर 70.33% मतदान 11 बजे तक हो गया है। रजौदी गांव के ग्राम पंचायत के घुरवार में 44 मतदान केंद्र पर 69.89 प्रतिशत मतदान 11 बजे तक हो चुका है।

मतदाताओं को सुविधा के लिए बांटी गईं पर्ची –

पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन न लगे इसको देखते हुए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और आयुक्त आशीष कुमार सक्सेना के निर्देश पर केंद्रों पर मतदाताओं को नम्बर पर्ची का वितरण किया गया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को दिए गए नंबर के अनुसार मतदान के लिए परिसर में बैठा दिया गया। इसका असर यह देखा गया कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को लाइन में नहीं लगना पड़ा और दिए गए नंबर अनुसार मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     |     आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 30 मार्च को     |     महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811