-शांति पूर्वक हुआ मतदान
रायसेन। त्रि-स्तरीय ग्राम पंक्जायत चुनाव में सिलवानी विकास खंड में 72 ग्राम पंचायतों में बनाए गए 180 मतदान केन्द्रों पर मतदान हुआ।दोपहर तीन बीके तक 64-03 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें पुरुष मतदाताओं का 64-08 प्रतिशत और महिला मतदाताओं का प्रतिशत 64-09 रहा ।यहां 720 मतदानकर्मी मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई। सिलवानी जनपद पंचायत में 99171 मतदाता हैं जिनमें 51921 पुरूष मतदाता, 47249 महिला मतदाता एवं एक अन्य मतदाता शामिल है।।
इसी प्रकार बाड़ी जनपद पंचायत की 106 ग्राम पंचायतों में बनाए गए 275 मतदान केन्द्रों पर भी 25 जून को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक मतदान सम्पन्न हुआ। यहां दोपहर तीन बजे तक 71-6 प्रतिषत मतदान हुआ। जिसमें पुरुष मतदाताओं का 74-4 प्रतिशत और महिला मतदाताओं का प्रतिशत 68-4 रहा ।
बाड़ी जनपद पंचायत के सभी 275 मतदान केन्द्रों पर 1100 मतदानकर्मी, मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई। बाड़ी जनपद पंचायत में कुल 145779 मतदाता हैं जिनमें 78061 पुरूष मतदाता, 67717 महिला मतदाता एवं एक अन्य मतदाता शामिल है।