Let’s travel together.

मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने शिप्रा में लगाई डुबकी, कांग्रेस प्रत्याशी ने कही थी नदी में गंदगी की बात

0 11

उज्‍जैन। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सुबह शिप्रा नदी में डुबकी लगाई। इस डुबकी के जरिए सीएम ने शिप्रा में गंदगी का मसला उठाने वालों को संदेश भी दिया। उल्‍लेखनीय है कि पिछले दिनों कांग्रेस के लोकसभा प्रत्‍याशी महेश परमार शिप्रा में गंदगी का उल्‍लेख करते हुए नदी में उतरे थे और पानी का आचमन भी किया था।

हर हर शिप्रे…

समस्त देवी-देवताओं की प्रदक्षिणा का पुण्य प्रदान करने वाली, पवित्र माह वैशाख की कृष्ण दशमी से अमावस्या तक चलने वाली ‘पंचकोशी यात्रा’ के लिए, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रद्धालुओं का दूर-दूर से आगमन होता है।

शिप्रा स्‍नान के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा यहां पंचकोशी यात्रा आरंभ हो रही है। भाजपा सरकार के कार्यों के कारण ही पूरे वर्ष नदी का जल मिल रहा है। पहले यह हालत थी कि नवंबर-दिसंबर माह के बाद यहां पानी नजर नहीं आता था। डॉ मोहन यादव ने शिप्रा नदी की पवित्रता पर अंगुली उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसे लोग मां शिप्रा की पवित्रता कायम रहने दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन की पहचान मां क्षिप्रा से है। बाबा महाकाल की इस नगरी में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। मां शिप्रा के पावन तट पर हमारी परंपरा है कि स्नान के बाद यहां अपने तीर्थ की महत्ता बढ़ाएं। बड़ा दुख होता है कि कभी-कभी लोग मां क्षिप्रा पर प्रश्न करते हैं, हम सब जानते हैं कि यह मां का तट है, इसकी पवित्रता बना कर रखना चाहिए।

मोक्षदायिनी शिप्रा नदी शुद्धि‍करण का मुद्दा लोकसभा चुनाव में भी गरमाया हुआ है। बीते सप्ताह रामघाट पर पानी की पाइप लाइन फूटने और सीवेज चैंबर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी शिप्रा नदी में मिल गया था।

इसके बाद कांग्रेस इस मुद्दे पर आक्रामक हुई थी। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार ने नदी में डुबकी लगाकर भाजपा को घेरा था। उन्‍होंने आरोप लगाया था कि अरबों रुपया खर्च करने के बाद भी नदी के ये हाल हैं। तब भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने इसे नौटंकी करार दिया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन आए। वे शिप्रा नदी पर पहुंचे और डुबकी लगाई।

अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार

सीएम ने अपने विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण में प्रचार प्रसार कर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्‍होंने उज्जैन में अपने बूथ क्र. 60 पर जनसंपर्क किया। यहां 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठों को आयुष्मान भारत के तहत फार्म भरवाए गए। साथ ही नव मतदाता व लाभार्थियों से मिले।

मुख्‍यमंत्री कोयला फाटक रोड स्थित महाकाल परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सुल्तानपुर थाने के तीन पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया निलंबित,रिश्वत लेने के लगे थे आरोप     |     पेड़ से लटकी थी विधुत केबल,लगी पेड़ में लग,जिससे ट्रांसफ़ार्मर भी जला     |     शासकीय महाविद्यालय बरेली में प्रवेश हेतु चल रहा कालेज चलो अभियान     |     TODAY :: राशिफल शुक्रवार 17 मई 2024     |     युवको ने घर में घुसकर की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज     |     बालमपुर ग्राम में जलसंकट,नलजल योजना में एक साल पहले बिछा दी पाईप लाइन,अभी तक पानी सप्लाई शुरु नही     |     दीवानगंज, अंबाडी, और सेमरा में बनी सड़क देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त     |     संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती पर,प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों का सम्मान     |     दीवानगंज रेलवे स्टेशन के समीप भदभदा रेलवे ट्रैक पर रेल से कटने से युवक की मौत     |     बस बाइक की टक्कर में पांच घायल,दो बच्चे एक महिला गंभीर अवस्था में रेफर,गार्डन से आ रही बाइक को बस ने रौंदा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811