विदिशा। लायंस क्लब विदिशा द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोहांगी शाला में मां सरस्वती की पूजन अर्चन के साथ वहां के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित अन्य लोगों की डायबिटीज की कैंप लगाकर जांच की गई। विदित हो कि लायंस क्लब विदिशा समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहा है। इसी क्रम में कई स्वास्थ्य शरीर का आयोजन करते हुए आज माध्यमिक शाला लोहांगी में शिक्षक शिक्षिकाओं सहित अन्य 45 लोगों की डायबिटीज की जांच डॉ रवि साहू द्वारा की गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने लोगों को डायबिटीज के प्रति जागरूक रहने का आवाहन किया। आपने साथ ही उन्हें सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया और बीमारी से संबंधित विभिन्न जानकारीया प्रदान की। इस कैंप में क्लब कोषाध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा, लायन प्रीतम सिंह राय, लायन के सी प्रजापति, सहयोग हेतु उपस्थित रहे। जिसमें विशेष सहयोग एमजेएफ लायन अजय साहू जी एवं एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने किया। जिसमें सात लोगों में शुगर की मात्रा ज्यादा पाई गई। जिसके लिए उन्हें उचित मार्गदर्शन देते हुए दवाइयां लेने के लिए प्रेरित किया। संस्था से सुलेखा शर्मा ने विशेष सहयोग प्रदान किया। अंत में आभार व्यक्त लायन शाश्वत शर्मा एवं विद्यालय से प्रधानाध्यापक अखिलेश श्रीवास्तव ने किया। मध्यम रिमझिम बारिश में भी यह कैंप चलता रहा। जिसकी लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।