Let’s travel together.

सेवा दिवस के रूप में मनाया केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का जन्म दिवस, रोपित किए विभिन्न प्रजाति के पौधे

0 35

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के साथ स्कूली बच्चों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज का सुना लाइव प्रसारण

सी एल गौर रायसेन

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा रायसेन विदिशा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्म दिवस गुरुवार को सेवा दिवस के रूप में जिले के देवनगर कस्बा स्थित पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल के हाल में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान के लाइव प्रसारण के माध्यम से बच्चों के साथ बैठकर सुना।

श्री चौहान ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और बच्चों की प्रगति से लेकर उन्हें निशुल्क मामा कोचिंग के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कक्षा नवमी से लेकर 11वीं तक के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान के प्रसारण को बच्चे बड़े ध्यान से सुन रहे थे। श्री चौहान द्वारा कहा गया कि संसदीय क्षेत्र में जो भी बच्चा टॉपर रहेंगे उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। श्री चौहान द्वारा बेसहारा एवं गरीब बच्चे जो कोचिंग नहीं पढ़ पाते उनकी चिंता करते हुए विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले भेरूंदा, बुधनी रायसेन एवं विदिशा में मामा कोचिंग सेंटर पर ऐसे बच्चों के लिए निशुल्क रूप से कोचिंग पढ़ाई जाएगी जिसका लाभ गरीब बच्चों को आसानी के साथ मिल सकेगा। श्री चौहान द्वारा अपने जन्म दिवस 5 मार्च को शुरू की गई इस सराहनीय पहल का पालक अभीभावक एवं बच्चों ने भी स्वागत किया है।

छात्र-छात्राओं का भी कहना था कि मामा शिवराज ने गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले और उनका शैक्षणिक स्तर भी बड़े ताकि वह उच्च पदों तक आसानी से पहुंच सके। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान द्वारा अपने जन्म दिवस पर उन्होंने बहुत ही सराहनी पहल की शुरुआत की है जो की मामा कोचिंग केंद्र खोलकर उन्होंने गरीब बेसहारा बच्चे जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोचिंग नहीं ले पा रहे थे ऐसे बच्चों की चिंता करते हुए सांसद श्री चौहान द्वारा सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब गरीब असहाय बच्चों को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने को मिलेगी और श्री चौहान द्वारा निशुल्क कोचिंग की शुरुआत की जा रही है इसका लाभ भी उन्हें आसानी से मिल सकेगा जिससे वह आगामी समय में उच्च शिक्षा से लेकर सरकारी बड़े पदों पर भी नौकरी आसानी के साथ पा सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान के जन्म दिवस पर रोपे पौधे

देव नगर स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण की दिशा में हरियाली का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ कर्मचारियों, स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भी श्री चौहान के जन्म दिवस के उपलक्ष में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सोनू मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमन सक्सैना, पूर्व जनपद सदस्य राजेश व्यास, मीडिया प्रभारी सीएल गौर, सहित देव नगर के अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पीएम श्री विद्यालय के सैकड़ो छात्र छात्राए मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811