Let’s travel together.

धर्मेंद्र के 300 फिल्मों के जादुई सफर और उनकी सदाबहार अदाकारी को गीत-संगीत के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

0 137

सी के पारे रायसेन/भोपाल

नवप्रयास संस्कृति एवं सामाजिक विकास समिति के तत्वाधान में शहर के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक केंद्र रवीन्द्र भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम “दिल ने फिर याद किया” में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की यादों को जीवंत किया गया।
कार्यक्रम में धर्मेंद्र पाजी के 300 फिल्मों के जादुई सफर और उनकी सदाबहार अदाकारी को गीत-संगीत के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में दक्षिण-पश्चिम के विधायक माननीय भगवान दास सवनानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशेष अतिथि के रूप में इंदौर की सुप्रसिद्ध गायिका राजेश्वरी पंवार ने भी मंच की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर भोपाल के प्रतिभाशाली गायक श्रीमती संदीपा दिनेश पारे द्वारा प्रस्तुत गीतों ने समां बांध दिया।श्रीमती संदीपा पारे ने धर्मेंद्र पर फिल्माए गए सदाबहार गीतों को इतनी आत्मीयता और भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे।उनकी मधुर आवाज, सधी हुई गायकी और मंच पर आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।
हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।श्रीमती संदीपा पारे ने अपनी शानदार प्रस्तुति से यह साबित कर दिया कि वे संगीत जगत में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हैं।
उनकी गायकी में भाव, सुर और लय का अद्भुत संगम देखने को मिला प्रभावशाली और सराहनीय रही।धर्मेंद्र की फिल्मों के लोकप्रिय गीतों ने उपस्थित दर्शकों को पुरानी यादों में डुबो दिया।संपूर्ण आयोजन में अनुशासन और गरिमा का विशेष ध्यान रखा गया।संस्था के पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम के अंत में परिवारजनों द्वारा श्रीमती संदीपा पारे को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई प्रेषित की गई।
साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दी गईं।इस यादगार संध्या ने भोपाल के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नई छाप छोड़ी।उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811