Let’s travel together.

ऐतिहासिक गांव जामगढ़ में सरकारी भवनों पर भी नहीं फहराया राष्ट्र ध्वज

0 308

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन

राष्ट्र भक्ति का जन आंदोलन तथा सरकार के महत्वपूर्ण अभियान ” हर घर तिरंगा ” से रायसेन जिले के बाड़ी ब्लॉक के गांव जामगढ़ के सरकारी भवन दूर रहे। इस प्रतिनिधि ने बुधवार, 14 अगस्त को सुबह से शाम तक जामगढ़ के चार सरकारी भवनों को देखा कि हमारी आन, वान , शान का प्रतीक तिरंगा लहराता हुआ दिख जाए, किन्तु ऐसा हो न सका। क्योंकि शासकीय हाई स्कूल भवन, उसके सामने ग्राम स्वराज भवन और उसी के पास वृहताकार सहकारी संस्था भवन और आयुष्यमान आरोग्य मंदिर भवन पर सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत् संबंधितों ने महान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाना जरूरी नहीं समझा।

खास बात यह भी रही कि बरिष्ठ अधिकारियों ने भी शायद इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी कि गांवों के शासकीय भवनों पर सम्मान सहित सरकार के महत्वपूर्ण अभियान के ही तहत कम से कम स्वतंत्रता पर्व के एक दिन पहले ही हमारे राष्ट्र गौरव के प्रतीक तिरंगा लगाने की ओर ध्यान देने का कष्ट कर लेते।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811