Let’s travel together.

भानपुरगंज में रंगपंचमी पर लगेगा विशाल मेला, बैठक कर बनाई रूपरेखा

0 86

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की ​गैरतगंज तहसील के प्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र माता जानकी मंदिर, भानपुरगंज मिनी करीला धाम में इस वर्ष भी रंगपंचमी के अवसर पर भव्य आयोजन होने जा रहे हैं। सिलवानी मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित इस पावन धाम में 7 मार्च से सीताराम महायज्ञ का शुभारंभ होगा, जो 11 मार्च को विशाल भंडारे और महाप्रसादी के साथ संपन्न होगा। आयोजन की व्यवस्थाओं और रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को मंदिर प्रांगण में आयोजन समिति एवं क्षेत्रीय नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
​8 मार्च को रंगपंचमी के विशेष अवसर पर यहाँ विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। मान्यता है कि अशोकनगर स्थित करीला धाम की तर्ज पर यहाँ भी श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर प्रांगण में नृत्य (राई) का आयोजन करवाते हैं। इस दौरान रायसेन जिले सहित आसपास के अन्य जिलों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु माँ जानकी के दर्शन हेतु पहुँचते हैं। आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप गौर, पंडित विशाल तिवारी, अवधेश तिवारी, हरिकृष्ण गौर, राकेश श्रीवास्तव, वृंदावन जी, हृदयराम गौर, कमलेश कुशवाहा, मुंशीलाल, सरदार गौर, साहब पटेल, वीरेंद्र गौर, जगदीश गौर, शिवराज सिंह राजपूत, गजेंद्र गुर्जर, हरिसिंह जंगरिया, सोनू पटेल, नवल गौर, राजेन्द्र गौर, संजेश चिडार, बाबूलाल चिडार, हल्कू, निहालसिंह, अमित, राजा और टीकू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811