सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज/बेगमगंज रायसेन
रायसेन जिले में ऑनलाइन सट्टे का काला कारोबार धड़ल्ले से चलने के आरोप लग रहे हे।लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों के लेनदेन की आशंका हे।सट्टे की लत में फंसे एक युवक ने अब हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की हे।
और सीधे तौर पर कथित सट्टा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रायसेन जिले में ऑनलाइन सट्टे का अवैध कारोबार पिछले कई वर्षों से फलने-फूलने के आरोपों के बीच एक नया मोड़ आया है।फरियादी युवक का आरोप है कि कुछ लोग संगठित तरीके से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से लाखों रुपये का सट्टा चला रहे हैं।और यह नेटवर्क रायसेन जिले के साथ-साथ भोपाल और सागर तक फैला हुआ है।युवक का कहना है कि सट्टे की लत में फंसकर उसने बड़ी रकम गंवाई, जिसके बाद उसे पूरे खेल की गंभीरता का एहसास हुआ।अब उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है…

शिकायत में जिन नामों का उल्लेख किया गया है, उनमें कथित तौर पर बेगमगंज निवासी बल्लू दांत और “जतिन बधानी” शामिल बताए जा रहे हैं।फरियादी का दावा है कि यदि संबंधित बैंक खातों और ऑनलाइन ट्रांजैक्शनों की जांच की जाए तो करोड़ों रुपये के लेनदेन का खुलासा हो सकता है।
आरोप यह भी है कि इन तथाकथित सट्टा किंगों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आता। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।फिलहाल देखना यह होगा कि पुलिस इस शिकायत पर कितनी तेजी और गंभीरता से कार्रवाई करती हे।क्या वाकई ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क सक्रिय हे?या फिर जांच में कुछ और तथ्य सामने आएंगे…