सुरेंद्र जैन रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रीमंडल के कई सदस्यों विधायक एवं सांसदों ने स्वर्ण भूमि स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के निवास में महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी के दर्शन किए.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शाम साढ़े सात बजे से रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तक स्वामी जी का सानिध्य प्राप्त किया ओर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.संयोग से कल जहां महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी का कल पचासवां जन्म दिवस था।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल श्रीमती अंगूरी देवी अग्रवाल की पचासवीं वैवाहिक सालगिरह थी मुख्यमंत्री सहित सभी ने स्वामी जी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद प्राप्त किया वही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक सालगिरह की शुभकामनाएं भी दी.

भक्ति रस में डूबी स्वर्ण भूमि में अपने अनमोल वचनों में स्वामी जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों का यह परम सौभाग्य है कि उनका जन्म मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र जी के ननिहाल में माता कौशल्या की पावन पवित्र धरा पर हुआ ओर हमारा सौभाग्य की हमें इस पावन पवित्र भूमि पर नितिन अग्रवाल के आग्रह पर आने ओर प्रभु श्री राम के दर्शन का सौभाग्य मिला.केंद्रीय मंत्री तोखन साहू क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक सांसदों ने भी स्वामी जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया