Let’s travel together.

तुलसीपार 18 माह से अंधकार में , कलेक्टर के निर्देश के बाद भी नहीं हुई बिजली चालू,विद्यार्थियों ने खोला मोर्चा दिया ज्ञापन

0 188

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

निकटवर्ती ग्राम तुलसीपार में बिजली बिल बकाया होने के कारण विभाग द्वारा डीपी उतारे जाने के बाद से गांव अंधकार में है।
गत दिनों ग्राम तुलसीपार में समस्या समाधान शिविर में पहुंचे कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को जब स्टूडेंट्स एवं ग्रामवासियों द्वारा 18 माह से बिजली बंद होने की शिकायत की गई थी तो कलेक्टर ने एसडीएम सौरभ मिश्रा को बिजली अधिकारी से तत्काल डीपी रखवाकर बिजली चालू किए जाने के निर्देश दिए थे लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हठधर्मी बिजली अधिकारी ने डीपी नहीं रखी जिससे आज भी अंधकार छाया हुआ है।

बिजली बंद होने के बाद बकायादार बिजली उपभोक्ताओं द्वारा अपने-अपने बिजली बिल जमा किए जाने के बाद भी बिजली विभाग के द्वारा अभी तक डीपी नहीं रखे जाने से पिछले 18 माह से तुलसीपार अंधकार में है।
जिसके कारण गांव के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

आज विद्यार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने अपने अभिभावकों के साथ बेगमगंज आकर एसडीएम को एक ज्ञापन देकर मांग की है कि जब बिजली विभाग का बकाया जमा हो गया तो गांव से उतरी गई डीपी बिजली विभाग द्वारा अभी तक नहीं रखी गई है ।जिसके कारण बिजली नहीं होने से उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यों में भी परेशानी उठाना पड़ रही है। गांव के लोग आटा पिसाई के लिए दूसरे गांव में जाते हैं। इसके आधार अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था भी ठप्प हो गई है । गांव की करीब 2000 आबादी अंधकार में डूबी हुई है। क्षेत्र के लोगों द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों से बार-बार डीपी रखे जाने की गुहार की जा रही है लेकिन उनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जिसके कारण बिजली विभाग एवं सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज सभी ने एकत्रित होकर एसडीएम को एक ज्ञापन देकर तत्काल डीपी रखवाकर बिजली सप्लाई किए जाने की मांग की है।मांग पूरी नहीं होने की दशा में उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811