Let’s travel together.

के.पी सिंह ने किया नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के चुनाव न लडने का एलान

0 857

पूर्व मंत्री केपी सिंह ने स्वीकार किया कि उन्हें जनादेश नहीं मिला धनबल से जीता भाजपा ने नपा पार्षदों का चुनाव

संजय बेचैन शिवपुरी

आज अल्प प्रवास पर शिवपुरी आये कांग्रेस के कद्दावर नेता केपी सिंह के बयान के बाद शिवपुरी की राजनीति में उबाल आ गया है वहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए नगरपालिका अध्यक्ष बनाने की राह आसान होती नजर आ रही है। पत्रकारों से बात करते हुए आज पूर्व मंत्री केपी सिंह ने संकेत दिया कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से कांग्रेस दूर रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने जब हमें जनादेश नहीं दिया, तो अध्यक्ष का चुनाव लडऩे का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत, जनपद पंचायत सहित नगर पालिका पार्षदों के चुनाव में भाजपा ने धन बल का उपयोग कर बहुमत प्राप्त किया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार आना निश्चित है। केपी के बंगले पर कांग्रेस के 10 पार्षद मौजूद रहे। अप्रत्यक्ष प्रणाली से हो रहे चुनाव से केपी नाखुश नजर आये और इन्हें जनता के साथ छलावा बताया
पत्रकारों से चर्चा करते हुए केपी सिंह ने इस बात पर चिंता जाहिर की कि नगर पालिका, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के चुनावों में इस बार धन बल का बहुत उपयोग हुआ है। धन बल के सहारे चुनाव जीते गए हैं और इस तरह की जीत जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं करती। उन्होंने कहा कि नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव भी सीधे मतदाताओं द्वारा होने चाहिए थे। इसपर उन्होंने कहा कि अप्रत्यक्ष चुनाव के लिए अध्यादेश तो कांग्रेस ही लाई थी, तो उन्होंने कहा कि उस समय परिस्थिति अलग थी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अपने पार्षदों को फ्री हेंड देगी और उन्हें स्वतंत्र छोडेगी कि वह अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में जिसे ठीक समझते हैं, उसका समर्थन करें।
केपी सिंह ने कहा कि जिला पंचायत में भी कोंग्रेस तो बाहर ही है क्योंकि कोंग्रेस के प्रत्यासी जीते हैं लेकिन अध्यक्ष पद पर पूँजी लगाने वाला कोई नहीं है आज हम अध्यक्ष बनाने की स्थिति में नहीं हैं । उन्होंने कहा की इन चुनावों का जिस तरह का महोल हो गया है उससे ये संदेश जा रहा है कि अर्थ की व्यवस्था से ही आप किसी पद पर आ सकते हैं आपके पास पूँजी नहीं है तो आप पद का सोच भी नहीं सकते ये आने वाले समय में घातक होगा एसभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर बदलाब के लिए चिंता करने की जरुरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |     पत्रकार के साथ मारपीट और अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी कार्यालय पहुंचे जिलेभर के पत्रकार     |     रायसेन में CNG की किल्लत: 6 अक्टूबर से बंद गैस सप्लाई, वाहन चालक परेशान     |     ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार     |     पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811