Let’s travel together.

सांची स्तूप पर तीन हजार लोगों ने एक साथ किया योग

0 131

· सांची विश्वविद्यालय और केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय का संयुक्त प्रयास

· विश्वविद्यालय के योग विभाग ने सभी को कराया योग

· ‘योग से एकाग्रता और शांति आती है’

भोपाल। विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप पर आज 3000 से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। सांची, विदिशा, भोपाल के स्कूली और कॉलेज के छात्रों के साथ सांची विश्वविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों और शिक्षकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के राज्य मंत्री भानू प्रताप सिंह, मध्य प्रदेश के स्वास्थ मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी, सांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर नीरजा गुप्ता तथा कुलसचिव प्रो. अलकेश चतुर्वेदी सम्मिलित हुए।

इस सामूहिक योगाभ्यास में सबसे अधिक संख्या स्कूली बच्चों की थी। सांची विश्वविद्यालय के योग विभाग के योग विशेषज्ञों ने सभी को योग के आसन कराए। सांची विश्वविद्यालय के youtube लिंक के माध्यम से लाइव किया गया। स्तूप पर सभी प्रतिभागियों ने पहले खड़े होकर किये जाने वाले आसनों को किया। इसके बाद पीठ के बल लेटकर किये जाने वाले आसनों को परफॉर्म किया। दंडासन, वज्रासन, वक्रासन, मकरासन, शवासन इत्यादि का अभ्यास किया। स्तूप पर सभी प्रतिभागियों ने कर्नाटक के मैसूर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के योग अभ्यास के LIVE प्रसारण के साथ भी योगाभ्यास में साथ दिया। एक साथ देश के करोड़ों लोगों ने एक ही समय योग करने का विश्व रिकॉर्ड भी कायम किया।

सुबह साढ़े छह बजे सभी लोगों ने स्तूप पर ही म.प्र. के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्भाव सुने इसके बाद मैसूर में योग कर रहे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सुना। योगाभ्यास में सांची विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारी सम्मिलित हुए। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा भारतीय पुरातत्व विभाग, राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों, रायसेन ज़िला कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, रायसेन ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकास सहवाल भी सम्मिलित हुए।

सांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता ने कहा कि योग समाज में सद्भाव स्थापित करता है और योग, अभ्यास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक जीवन पर प्रभाव डालता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811