Let’s travel together.

SIR को लेकर कांग्रेस ने जताया आक्रोश,थोक में मतदाताओं पर आपत्तियां लगाकर नाम कटवाने की साजिश का आरोप

0 76

– कांग्रेस ने सोपा ज्ञापन

सिलवानी  रायसेन । SIR प्रक्रिया में भाजपा पर फर्जी आपत्तियों का आरोप कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी से की FIR की मांग थोक में मतदाताओं पर आपत्तियां लगाकर नाम कटवाने की साजिश कांग्रेस ने चेतावनी दी हे कि यदि  निरस्त नहीं हुईं आपत्तियां तो  उग्र आंदोलन होगा।

सिलवानी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा कथित रूप से वैध मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। शुक्रवार को सिलवानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय पटेल की अगवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार गौरव शुक्ला को अनुविभागीय अधिकारी एवं सिलवानी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 143 के निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आपत्तियों को निरस्त करने और दोषियों पर FIR दर्ज करने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश में प्रकाशित की गई मतदाता सूचियों पर दावा आपत्ति की प्रक्रिया के अंतर्गत नियम स्पष्ट हैं जिसके अनुसार बीएलए टू अधिकतम पांच मतदाताओं पर ही उचित साक्ष्य और शपथ पत्र के साथ आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके बावजूद भाजपा के बीएलए द्वारा फॉर्म नंबर-7 के प्रिंटेड फॉर्म भरकर 100 से 200 मतदाताओं पर एक साथ आपत्तियां लगाई जा रही हैं, और नाम कटवायें जा रहे जो नियमों का खुला उल्लंघन है।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यालय के माध्यम से मतदाताओं की सूची निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को भेजी जा रही है। आपत्तियां लगाने वाले कई व्यक्ति ना तो संबंधित बूथ के हैं और ना ही अधिकृत, जबकि कुछ मामलों में तो दूसरे गांव और दूसरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम कटवाने के उद्देश्य से एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि इस तरह की अवैध आपत्तियों के कारण गरीब अशिक्षित और कमजोर वर्ग के मतदाता अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित हो रहे हैं वहीं निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी और BLO अनावश्यक दबाव और अतिरिक्त कार्यभार से परेशान हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि भाजपा द्वारा लगाए गए सभी फर्जी एवं अवैध आपत्तियों को तत्काल निरस्त किया जाए, दोषी व्यक्तियों पर FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी वैध मतदाता का नाम न कटे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम न जोड़ा जाए कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811