शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और बेगमगंज SDM को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मतदाता सूची में जानबूझकर गड़बड़ी की जा रही है। भाजपा से जुड़े लोग फर्जी आपत्तिकर्ता बनकर लगातार कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवा रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि जिन मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं, इसके बावजूद उनके नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।
कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर फर्जी BLO और फर्जी आपत्तिकर्ताओं के माध्यम से बड़ा फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, जो सीधे तौर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने मांग की कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।