Let’s travel together.

श्री हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

0 145

एक सप्ताह तक चलेगा प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ हवन का विशेष कार्यक्रम

सी एल गौर रायसेन

नगर के यशवंत नगर एवं अर्जुन नगर कॉलोनी के बीच में पूरन तालाब के पास स्थापित भगवान महादेव शिव मंदिर प्रांगण में श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज की मूर्ति स्थापना के लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन शुरू हो गया है।

इस पावन आयोजन को लेकर शुक्रवार को बसंत पंचमी के महापर्व पर नगर के पाटनदेव श्री हनुमान मंदिर से विशाल कलश शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में माताएं,बहने, सनातन धर्म प्रेमीजन उत्साह के साथ शामिल हुए। कलश शोभा यात्रा का सागर मार्ग पर जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा सागर मार्ग होते हुए यशवंत नगर कॉलोनी स्थित पूरन तालाब शिव मंदिर प्रांगण में पहुंची जहां श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का विधवत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी भाग लेकर धर्म का लाभ उठा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |     गैरतगंज में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की मांग, क्षेत्रवासियों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन     |     गैरतगंज गढ़ी में शांति समिति की बैठक: त्यौहारों को सद्भाव से मनाने पर जोर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811