Let’s travel together.

मुझे कुचक्र के जाल में फंसाया गया है, शीर्ष नेतृत्व ध्यान दें- वीरेंद्र रघुवंशी

0 131

 

– टिकट नहीं मिला तो अब जारी किया वीडियो

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
भाजपा से इस्तीफा देकर में कांग्रेस में जाने वाले कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से इस ओर ध्यान देने की बात कही है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए अपने वीडियो के दौरान वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा है कि उन्हें कुचक्र के जाल में फ़ंसाया गया है।

समर्थकों से बोले धैर्य बनाए रखें –
अपने वीडियो में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने अपने समर्थक और रघुवंशी समाज बंधुओ से अपील करते कहा है कि आपके संदेश मुझे मिल रहे हैं मैं उनके जवाब नहीं दे पा रहा हूं । आपके प्रेम और स्नेह का मैं आभारी हूं। धैर्य बनाए रखिए। इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि मैं जनता की सेवा के लिए हमेशा लड़ता रहा हूं लेकिन मुझे कुचक्र के जाल में फ़ंसाया गया है। शीर्ष नेतृत्व ध्यान देगा और मुझे सेवा का अवसर देगा। कुल मिलाकर उन्होंने सीधे शब्दों में तो ज्यादा कोई बात नहीं कही है लेकिन टिकट न मिलने की नाराजगी उनके इस बयान में साफ तौर पर देखने को मिल रही है।

भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी-

कोलारस से भाजपा विधायक रहे वीरेंद्र रघुवंशी ने कुछ दिनों पहले भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्य ग्रहण कर ली थी। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कोलारस की वजह शिवपुरी विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी की थी लेकिन कांग्रेस ने उन्हें शिवपुरी से टिकट न देकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केपी सिंह को टिकट दे दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811