देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
सांची मे नलजल योजना के नाम पर पक्की सडको की खुदाई कावव सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है ।
जानकारी के अनुसार नगर भर मे चल रही नलजल योजना जो घर घर जल पहुंचाने में जुटी हुई है हालांकि लंबा समय गुजर गया है तथा घर घर जल तो नहीं पहुंच पाया परन्तु कछुआ गति से चलने वाली योजना के नाम पर नगर भर की पक्की लाखों रुपए की सडकों की खुदाई कर पलीता लगा डाला जिससे लोगों को आने जाने की समस्या से दोचार होना पड रहा है तथा स्थानीय प्रशासन की सडकों को मटियामेट करने का सिलसिला जारी है जबकि नियमानुसार जब किसी विभाग द्वारा सार्वजनिक सडकों की खुदाई की जाती हैं तो उसे उसी गुणवत्ता के साथ मरम्मत करनी पड़ती हैं परन्तु यहां नलजल योजना के नाम पर सडकें खुदाई कर छोड़ दी जाती हैं जिससे कभी कभी बडी घटना भी घट जाती है ।
इस मामले में इनका कहना है
योजना अंतर्गत पाइप लाइन हेतु खुदाई की गई हैं हम शीध्र ही उन्हें ठीक करवा रहे है ।
आकाश इंजीनियर नलजल योजना