Let’s travel together.

मप्र शिक्षक संघ का शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन 28 को भोपाल में

0 95

– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि, होगा सम्मान

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन का आयोजन 28 जनवरी को भोपाल के शिवाजीनगर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे, जहां हजारों शिक्षकों की उपस्थिति में उनका सम्मान किया जाएगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर के आह्वान पर प्रत्येक जिले से 50 से 60 शिक्षक पदाधिकारी सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा के गुणात्मक विकास को मजबूती देना है। संगठन द्वारा हमारा विद्यालय–हमारा तीर्थ जैसी पहल, विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण एवं पर्यावरण से सुसज्जित बनाने, महापुरुषों की गाथाओं तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कार्य करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया जाता रहा है। रायसेन जिला अध्यक्ष गिरीश चंदेल ने बताया कि सम्मेलन शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सम्मेलन में शिक्षकों के सुझाव सुनेंगे और मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों से आयोजन में सहभागिता की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811