Let’s travel together.

मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश का आरोप

0 210

– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के गैरतगंज मे मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सरोज रघुवंशी को सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के इशारे पर एक साजिश के तहत विशेष वर्गों के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षरित ज्ञापन में उल्लेख किया कि वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। इस दौरान कई मतदान केंद्रों पर सत्ता पक्ष से जुड़े बीएलए के माध्यम से अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति (अजा) एवं अनुसूचित जनजाति (अजजा) बाहुल्य क्षेत्रों के मतदाताओं के नाम बिना ठोस कारण के कटवाने की कोशिश की जा रही है।

ज्ञापन में कहा गया है कि न तो संबंधित मतदाताओं की मृत्यु हुई है और न ही उनका स्थायी पलायन, इसके बावजूद नाम हटाने की आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन किसी दबाव में आकर पात्र मतदाताओं के नाम असंवैधानिक रूप से मतदाता सूची से पृथक करता है, तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। आरोप लगाया गया कि एक समुदाय विशेष को निशाना बनाने का प्रयास किया गया है।

जांच और सूक्ष्म निरीक्षण की मांग

कांग्रेस ने मांग की है कि भाजपा के बीएलए द्वारा प्रस्तुत की गई आपत्तियों का सूक्ष्म निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, आमजन एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811