Let’s travel together.

आवारा पशु खड़ी हुई फसलों को पहुंचा रहे हैं नुकसान किसान पूरी रात कर रहे फसलों की सुरक्षा

0 125

 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

किसानों के लिए आवारा गौवंश मुसीबत बनते जा रहे हैं। यह खड़ी फसलों को देखते ही देखते चट कर जाते हैं। आलम यह है की रात भर किसानों को खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। इस समय सोयाबीन और धन की फसल किसानों ने खेतों में लगाई है। किसानों द्वारा लगाई गई धान की फसल खेतों में पक चुकी है। लेकिन आवारा पशु बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आसपास के गांव के लोग आवारा और असहाय गौवंश को रोड़ किनारे अंधेरे में छोड़ कर चले जाते हैं। जिसका खामियाजा गांव के किसानों को उठाना पड़ रहा है। गांव में करीब दो सैंकड़ा से अधिक गौवंश विचरण कर रहा है। सुरेश साहू, दिनेश साहू ने बताया कि उनकी कई बीघा जमीन पर खड़ी धान की फसल को आवारा पशु बर्बाद कर रहे हैं। खेत में से पशु को भगाकर हम आकर बैठ भी नहीं पाते की फिर से आवारा पशु खेत में आ जाते हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गंभीर नही हैं। किसान अपनी समस्या किसको बताएं।
मुकेश नायक, राजेश साहू निवास मीणा ने बताया कि सरकार ने आवारा पशुओं के लिए गौशालाओं का निर्माण कराया। लेकिन हमारे गांव में गौशाला नहीं है। आवारा मवेशी फसलों को नष्ट कर रहे हैं। कई बार तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक इसकी शिकायत की गई। लेकिन कोई राहत नहीं मिली। खुले आसमान के नीचे कुटिया बनाकर खेतों की रखवाली कर रहे हैं। किसानों को आवारा गौवंश से निजात दिलाने के लिए ग्राम सेमरा और गीदगढ़ में गौशाला निर्माण कई बरसों से चल रहा है जो आज तक पूर्ण नहीं हुआ। जिसका खामियाजा आसपास के किसानों को उठाना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811