Let’s travel together.

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

0 57

नईदिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर’ मामले में कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मध्य प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि वह दो सप्ताह के भीतर यह तय करे कि विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी (सैंक्शन) दी जाए या नहीं. अदालत ने साफ कहा कि अब तक सरकार द्वारा सैंक्शन न देना गंभीर सवाल खड़े करता है.

सुप्रीम कोर्ट ने आज SIT की सीलबंद रिपोर्ट खोली और पढ़ने के बाद टिप्पणी की कि निचली अदालत में लंबित इस मामले में राज्य सरकार ने अब तक आवश्यक अनुमति नहीं दी है, जबकि प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी. कोर्ट ने कहा “राज्य सरकार दो हफ्तों में सैंक्शन देने पर विचार करे. अब तक देरी क्यों हुई, इसका जवाब चाहिए.”

वहीं, मंत्री विजय शाह की ओर से पेश किए गए माफीनामे को सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से खारिज कर दिया. अदालत ने कहा कि अब माफी देना बेकार है, क्योंकि देरी बहुत हो चुकी है. कोर्ट ने यह भी कहा कि पहले जो ऑनलाइन माफी दाखिल की गई थी, उस पर भी अदालत अपनी टिप्पणी दे चुकी है और वह स्वीकार्य नहीं है.

शाह के वकील ने दलील दी कि मंत्री ने माफी मांग ली है, लेकिन बेंच ने दो टूक कहा “अब बहुत देर हो चुकी है.” सुप्रीम कोर्ट ने एक अन्य जुड़े मामले में SIT से स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है और कहा कि जांच के बाकी पहलुओं पर भी विस्तृत रिपोर्ट दी जाए. यह पूरा केस उस विवादित टिप्पणी से जुड़ा है, जो विजय शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान मीडिया ब्रीफिंग करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की थी. टिप्पणी पर भारी विवाद हुआ, जिसके बाद हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर FIR दर्ज करने का आदेश दिया था और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने SIT बनाकर जांच शुरू कराई.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन     |     पुरानी रंजिश में तलवार से प्राणघातक हमला, तीन घायल; एक सागर रेफर     |     गीदगढ़ में विद्युत शिविर: 46 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 12 नए बिजली कनेक्शन जारी     |     अपर मुख्य सचिव ने जिले के ग्राम तिजालपुर में नेपियर ग्रास खेती का किया निरीक्षण     |     मानसून की बेरुखी से संकट में धान की खेती, 50 गांवों के किसान परेशान     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार 10 दिनों से पानी में चलने को मजबूर     |     बालमपुर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, टूटी रेलिंग बनी बड़े हादसे का इंतजार     |     सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811