Let’s travel together.

रामलीला मैदान में श्री राम बस्ती क्षेत्र का शकल हिंदू समाज सम्मेलन आयोजित

0 134

संघ के विभाग प्रचारक नवीन जी जोशी ने मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर पंच परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताया

सी एल गौर रायसेन

संघ शताब्दी वर्ष के चलते हिंदू सम्मेलनों का लगातार पूरे जिले में सफलतम आयोजन हो रहे हैं, जिसके माध्यम से समाज में समरसता का भाव और जागृति आ रही है। इसी क्रम में सोमवार को श्री राम बस्ती क्षेत्र का हिंदू सम्मेलन नगर के श्री रामलीला मैदान में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सकल हिंदू समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम से पूर्व में खुन खुन वाले दादाजी दरबार से विशाल कलश शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई जो मिश्र तालाब के पीछे से तालाब मोहल्ला होते हुए माता मंदिर चौराहा, सांची मार्ग होकर रामलीला मार्केट सर्राफा बाजार से होते हुए कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में सकल हिंदू समाज की महिलाएं, माताएं, बहने और सकल हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए । इस दौरान शोभायात्रा के बीच अखाड़े के कलाकारों ने भी अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। नगर में लोगों ने भव्य कलश शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत करते हुए शोभायात्रा में शामिल माता बहनों का उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक नवीन जी जोशी ने सर्वप्रथम भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान जय जय श्री राम, भारत माता की जय के जयकारे गूंज रहे थे। इस अवसर पर आध्यात्मिक विचार व्यक्त करते हुए संघ के विभाग प्रचारक नवीन जी जोशी ने संघ शताब्दी वर्ष के चलते पंच परिवर्तन के तहत पांचो बिंदुओं पर विस्तार के साथ सकल हिंदू समाज के लोगों को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में रामायण जी पर आधारित कई प्रसंगों की व्याख्या करते हुए लोगों से आह्वान किया कि हमारे पवित्र ग्रंथ रामायण जी में भी प्रभु श्री राम ने मर्यादा का पालन करते हुए हमें समरसता का संदेश दिया है आप सभी जात-पात से

ऊपर उठकर समाज में एकता के साथ रहे और हिंदुत्व के लिए इसी प्रकार से कार्य करते रहे। इस अवसर पर श्री जोशी ने मौजूद हिंदू समाज को संकल्प भी दिलाया । कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने भारत माता की आरती की इसके बाद सकल हिंदू समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। हिंदू सम्मेलन का सफल संचालन बहन प्रिया शुक्ला द्वारा किया गया, उनके सफल संचालन के लिए सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की बहनों ने उनका साल एवं श्रीफल के साथ सम्मान किया। आयोजित हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में माताएं, बहने, पुरुष, बच्चे शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811