Let’s travel together.

जिला आयुष अधिकारी ने यूनानी औषधालय गढ़ी का किया निरीक्षण, मरीजों को वितरित की दवाएं

0 57

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील क्षेत्र के कस्बा गढ़ी स्थित यूनानी औषधालय का जिला आयुष अधिकारी सीमा चौधरी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने औषधालय में उपलब्ध दवाओं के स्टोर, स्टॉक रजिस्टर एवं मरीज पंजी का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी ने उपचार के लिए आए मरीजों से चर्चा कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही दवाओं एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली तथा मरीजों को दवाओं का वितरण भी किया। उन्होंने औषधालय में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया एवं यूनानी चिकित्सक डॉ. मुश्ता अली उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |     लगातार एक महीने की मशक्कत के बाद वनविभाग की पकड़ में आया तेंदुआ,सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811