Let’s travel together.

जून 2026 तक देश के हर गाँव में पहुँचेगा 4-जी नेटवर्क, शिवपुरी से सिंधिया का बड़ा ऐलान

0 36

– पूरे विश्व में पहले नंबर पर आएगा भारत का डाक विभाग- सिंधिया

– केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बदरवास उप डाक घर का किया लोकार्पण

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज बदरवास में 0.81 लाख की लागत से निर्मित उप-डाकघर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बदरवास के प्राचीन मंदिर की गली में स्थित ऐतिहासिक पोस्ट ऑफिस अब आधुनिक स्वरूप में जनता की सेवा के लिए समर्पित है। वर्ष 2009 से शुरू किए गए डाक आधुनिकीकरण अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के 50 पोस्ट ऑफिस का कायाकल्प पूर्ण हो चुका है।

जून 2026 तक देश के हर गाँव में पहुँचेगा 4जी नेटवर्क, शिवपुरी से सिंधिया का बड़ा ऐलान

शिवपुरी जिले के बदरवास सब-स्टेशन के लोकार्पण के दौरान केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जून 2026 तक देश के बाहर गाँव में 4त्र नेटवर्क की सुविधा पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा आज भारत में 120 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता हैं और गांव- गांव तक 4त्र उपलब्धता ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगी।

विभाग हर गाँव, हर घर और हर व्यक्ति तक पहुँच रहा है –

केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि डाकिया केवल डाक नहीं लाता, वह घर से दिल और सरहद से घर तक की भावनाएँ पहुँचाता है। उन्होंने कहा कि सनी देओल ने फिल्म में कहा था चि_ी आई हैÓ, लेकिन आज का डाकिया चि_ी के साथ बैंक लेकर आता है। पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक, बीमा योजनाएँ और सुकन्या समृद्धि योजना आज ग्रामीण परिवारों की आर्थिक सुरक्षा की रीढ़ बन चुकी हैं। सुकन्या समृद्धि योजना को उन्होंने एक बीज बताते हुए कहा कि माता-पिता मिलकर इसे भविष्य के वटवृक्ष के रूप में विकसित करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डाक विभाग हर गाँव, हर घर और हर व्यक्ति तक पहुँच रहा है और आने वाले समय में भारत का डाक विभाग विश्व में अपनी सेवाओं के दम पर प्रथम स्थान हासिल करेगा।

कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ हुए समझौते से सशक्त होंगे किसान और महिलाएं-

इस अवसर पर सिंधिया ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ किए गए दो महत्वपूर्ण एमओयू की जानकारी दी। पहला एमओयू खाद की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए है, जिससे किसानों को पारदर्शी और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। दूसरा एमओयू ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए है, जिसके तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण देकर गाँव-गाँव खाते खोलने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिससे वे हर माह 15,000 से 30,000 रुपए तक की आय अर्जित कर सकेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     राजेश श्रीवास्तव होगें अध्यक्ष, अखिल खरे बने महामंत्री, कायस्थ समाज में हुई नियुक्तियां     |     घरेलू गैंस सिलेंडर का अवैध उपयोग : प्रतिष्ठानों पर एसडीएम की छापेमारी     |     नरवाई न जलाएं, मिट्टी की उर्वरता बचाएं: कृषि विभाग की अपील     |     बिजली कंपनी की सख्त कार्रवाई: 10 दिन में 180 कनेक्शन काटे     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में तीन खेल मैदानों का निर्माण, छात्रों में हर्ष का माहौल     |     भूसे से भरी ट्रॉली से लगा जाम, एक घंटे तक थमा रहा ट्रैफिक     |     23 साल बाद ग्राम अंबाडी में फिर शुरू होगी रामलीला, 19 मार्च से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन     |     कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध , कर गहन जांच शुरू     |     गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811