Let’s travel together.

विकलांग किसान का लेख प्रकाशित होने पर विधायक पटेल ने किया सम्मानित

0 73

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

बेगमगंज के होनहार विकलांग किसान मुकेश कुशवाहा की प्रतिभा का सभी ने लोहा माना है। दोनों पांव से विकलांग होने पर भी उन्नत कृषि के क्षेत्र में नवाचार कर देश भर में अपना नाम रौशन करने वाले ऐसे प्रगतिशील किसान का उन्नत कृषि , लाभदायक कृषि से संबंधित लेख प्रकाशित होने पर विधायक देवेंद्र पटेल ने किसान का किया सम्मान किया।

भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के भारतीय कृषि अनुसंधान एवं इंडियन काउंसलिंग आफ रिसर्च नई दिल्ली द्वारा एक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया था जिसके तहत एक पुस्तक का प्रकाशन किया गया।
जिसमें भारत के 731 जिलों में से 110 किसानों का नवाचार प्रकाशित किया गया।
जिसमें बेगमगंज के एक किसान मुकेश कुशवाहा का लोप्रेशर इरिगेशन सिस्टम से कम खर्च में भरपूर पैदावार लेने के संबंध में भी प्रकाशित किया गया जो क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले के लिए खुशी की बात है।

कृषि मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा पुस्तक में मुकेश कुशवाहा का नवाचार प्रकाशन होने पर जिला कॉंग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल द्वारा फूल मालाओं एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने विकासशील किसान की मुक्तकंठ से प्रशंसा कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिले के लिए गौरव की बात है कि एक छोटे से शहर बेगमगंज के किसान के लेख को दिल्ली के कार्यक्रम में स्थान मिला यह सम्मानजनक बात है। सभी किसानों को उनसे सीख लेते हुए आधुनिक कृषि के क्षेत्र में नवाचार करना चाहिए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |     अशोक शर्मा  अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए     |     विंध्य- महाकौशल प्रांत का युवा जनजातीय महिला चेहरा शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह     |     दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811