Let’s travel together.

शिवोम तीर्थ आश्रम में मनाया गया सदगुरुदेव महाराज का जन्म दिवस

0 257

श्री गुरु चरणों की पूजा अर्चना कर अनेक भक्तों ने लिया आशीर्वाद

सी एल गौर रायसेन

मुखर्जी नगर स्थित शिवोम तीर्थ आश्रम पर परम पूज्य सदगुरुदेव स्वामी शिवोम तीर्थ जी महाराज का जन्म दिवस मंगलवार को आश्रम परिसर में गुरु परिवार से जुड़े हुए शिष्य साधकों के परिवार जनों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने गुरु गीता का पाठ किया एवं गुरुदेव की महा आरती पूजा अर्चना कर श्री गुरु चरणों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर आश्रम पर मौजूद परम पूज्य स्वामी निजानंद तीर्थ जी महाराज का भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं उनके हाथों से प्रसादी पाकर आशीर्वाद ग्रहण किया।

जन्मोत्सव कार्यक्रम में रायसेन, विदिशा, सागर, भोपाल, जबलपुर तथा बिहार से भी गुरुदेव के शिष्य रायसेन आए हुए थे, जिन्होंने उत्साह के साथ गुरुदेव का विशेष पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं आश्रम में महाप्रसादी पाकर धर्म का लाभ उठाया । इस मौके पर परम पूज्य स्वामी निजानंद तीर्थ जी महाराज ने सभी शिष्य साधक परिवारों को अपने हाथों से प्रसादी का वितरण करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया, भक्तों ने भी जय गुरुदेव के जयकारों के साथ जन्म उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक     |     मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद     |     डायमंड डीवाज़ द्वारा हैलोवीन किटी पार्टी का आयोजन संपन्न     |     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ      |     नन्हे शेफ की बड़ी उड़ान, माँ के संग सजा स्वाद और मुस्कान     |     मजदूरों की कमी से धान कटाई में आई तेजी, खेतों से फसल घर लाने की जद्दोजहद में जुटे किसान     |     घने कोहरे में कुलहड़िया के अंधे मोड़ पर पलटा वाहन, चालक घायल, बड़ा हादसा टला     |     दीपावली की तैयारियों में जुटे कुम्हार, दिन-रात बना रहे मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां     |     हाईवे-18 पर बस चालकों की मनमानी, जहां मन हुआ वहीं रोक दी यात्री बस     |     भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811