Let’s travel together.

कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के सामने घंटा बजाकर कैलाश विजयवर्गीय से स्तीफे की मांग की

0 67

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर जहां प्रदेश सरकार के विरोध जमकर नारेबाजी की। वहीं
मध्य प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कथित असंवेदनशील बयान और इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में भाजपा कार्यालय के सामने ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने
घंटा बजाकर प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने विजयवर्गीय के इस्तीफे, महापौर और पार्षदों की बर्खास्तगी और उच्च- स्तरीय जांच की मांग की,।
इंदौर में दूषित पानी पीने से कई बच्चों और लोगों की मौत हुई, जिस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी को कांग्रेस ने असंवेदनशील और गैर- जिम्मेदाराना बताया है।
मंत्री विजयवर्गीय ने मीडियाकर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के दौरान ‘घंटा बजाने’ से जुड़ी एक टिप्पणी की थी, जिसके विरोध में यह ‘घंटा बजाओ’ आंदोलन पूरे प्रदेश में शुरू हुआ है।
कांग्रेसी न्यायालय के सामने एकत्रित हुए वहां से जुलूस की शक्ल में भाजपा कार्यालय तक गए और जमकर नारेबाजी की घंटा बजाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |     भारत के पहले डेंगू टीके को मंजूरी, राष्ट्रीय डेंगू रोकथाम प्रयासों को मिलेगी मजबूती      |     गैरतगंज में सिद्ध चक्र मंडल विधान का भव्य शुभारंभ, मंगल कलश व शोभायात्रा के साथ धर्ममय हुआ वातावरण     |     बाग प्रिंट कला के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ़ खत्री मानद डॉक्टरेट से सम्मानित     |     विफल हुई दिल्ली को नेपाल बनाने की साजिश !!!संसद के द्वार तक कैसे पहुंचे आन्दोलनकारी — जांच का विषय     |     रायसेन में बारिश बनी आफत: हाईवे धंसा, घंटों जाम में फंसे वाहन     |     रायसेन जनसुनवाई में माया बघेल ने सुनाई अपनी व्यथा, कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811