शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
स्थानीय थाने में पदस्थ एएसआई राधेश्याम सिंह रघुवंशी ने भोपाल में होने वाली प्रतियोगिता में स्टेट मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन मध्य प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिता में 50 प्लस में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विभाग का नाम रौशन किया है।उन्होंने 5 किलोमीटर की तेज पैदल चल को 34 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है।वहीं दूसरा गोल्ड मेडल हैमर थ्रो फेंकने पर प्राप्त किया।उन्हें हैमर थ्रो 14 मीटर फेंकने पर प्रथम स्थान मिला।
54 वर्षीय राधेश्याम रघुवंशी ने बताया कि शारिरिकतौर पर फिट रहने के लिए वो प्रतिदिन तेज पैदल चलते है और ज्यादा पैदल ही ड्यूटी करते हैं।जिससे उनकी रोज की प्रैक्टिस बनी रहती है।
पुलिस विभाग के गौरव राधेश्याम रघुवंशी द्वारा दो गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव , थानाप्रभारी राजीव उइके सहित समस्त स्टाफ ने उनका पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।