Let’s travel together.

बेगमगंज रेंज में मादा तेंदुआ का शव मिला ,शिकार में तीन संदिग्ध गिरफ्तार

0 178

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

रेंज क्षेत्र के सुनेहरा बीट पीएफ 156 ए में आज शनिवार की सुबह एक तेंदुए का शव नाले में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर डीएफओ प्रतिभा शुक्ला , रेंजर अरविंद अहिरवार , नायब तहसीलदार विक्रम सिंह राजपूत एवं भोपाल से आई जांच टीम सहित वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची ओर पंचनामा उपरांत डॉग स्कॉड से सर्चिंग कराकर तीन संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

क्षेत्र के लोगों के बताए अनुसार बेगमगंज रेंज के तहत सुनहेरा बीट पिछले एक पखबाड़े से एक 4 वर्ष की युवा मादा तेंदुआ आ गई थी जो आसपास विचरण करते हुए पालतू पशुओं को भी अपना शिकार बना रहा था। उसके आतंक के कारण किसानों ने रात में अपने खेतों पर जाना छोड़ दिया था ओर ग्राम सुनेहरा , मड़िया , कोलुआ सहित आसपास के 8 गांव के लोगों ने भी रात में घरों से निकलना बंद कर दिया था।दिन में किसान झुंड बनाकर खेतों में जाते थे।

डीएफओ प्रतिभा शुक्ला ने बताया आज सुनेहरा बीट के पास नाले में युवा मादा तेंदुएं का शव पड़ा हुआ मिलने पर मौके पर वनविभाग की टीम ने पहुंचकर जांच कराई है और डॉग स्कॉड के द्वारा सर्चिंग कराने पर करीब 20 मीटर दूर एक खेत में एक बड़ी खूंटी गड़ी हुई जब्त जिसमें तेंदुएं के बाल लगे हुए थे और ओर पास के खेत में भी तीन खूंटी पाई गई।
डॉग स्कॉड की सर्चिंग के आधार पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों बीरबल पाल पिता दयाली पाल , पीर मोहम्मद पिता हसन खां एवं सलीम खां पिता हसन खां निवासी सुनेहरा के खिलाफ प्रकरण दर्जकर सर्च वारंट जारी करते हुए कार्रवाई की गई है।

डीएफओ प्रतिभा शुक्ला , रेंजर अरविंद अहिरवार की मौजूदगी में वन विहार भोपाल के वन्यप्राणी चिकित्सक अतुल गुप्ता , डीपी अहिरवार के द्वारा पशु चिकित्सक जयशंकर पाल के सहयोग से शव का पोस्टमार्टम कराकर बीट के डिपो में जलाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया है।
फिलहाल उसकी मौत का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। कि पकड़े गए लोगों द्वारा तेंदुएं अथवा अन्य वन्यप्राणियों के शिकार के लिए अपने खेत में खूंटी गाड़ी गई थी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811