Let’s travel together.

क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने पंचायतों को दिए टेंकर

0 109

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा विधायक निधि से ग्राम पंचायत कोटरा, गीदगढ़ एवं अम्बाड़ी को पानी के टैंकर भेंट किए गए। इन टैंकरों के मिलने से गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच पंच एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। टैंकर प्राप्त होने पर सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल गांवों में स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास एवं जनहित के लिए ऐसे कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।
ग्रामीणों ने भी इस जनहितकारी कदम की सराहना करते हुए कहा कि टैंकरों से न केवल जल संकट से राहत मिलेगी बल्कि पशुपालन और दैनिक जरूरतों में भी सुविधा होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दहेज प्रताड़ना मामले में बंद महिला बंदी ने फांसी लगाकर दी जान     |     रायसेन जिले में शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की अनदेखी या उपकार..     |     ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811