Let’s travel together.

शिक्षा का स्तर सुधारने प्रशासन के अभियान में मीडिया का सहयोग जरूरी – एसडीएम मिश्रा

0 109

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के नवाचार से जिले भर में शिक्षा का स्तर सुधारने की विशेष महिम चल रही है। जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे है।
इसी तारतम्भ में बेगमगंज तहसील के सभी शासकीय स्कूलों में एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा भी इसी तरह का अभियान चलाकर बाकायदा विद्यार्थियों की कक्षा में पहुंचकर संबंधित विषय के संबंध में पढ़ते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया जा रहा है ।
प्रशासन के इस पुनीत अभियान में मीडियाकर्मियों से भी सहयोग की अपेक्षा करते हुए एसडीएम सौरभ मिश्रा ने नववर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी मीडियाकर्मियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि वह भी अपने- अपने स्तर से शिक्षा का स्तर सुधारने एवं वार्षिक बोर्ड परीक्षा में क्षेत्र के विद्यार्थियों को टॉप टेन लिस्ट में स्थान दिलाने के लिए सहयोग करें.

आज एसडीएम कार्यालय की सभा घर में एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा मीडिया क्षेत्र से जुड़े प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारों की बैठक लेते हुए विभिन्न विषय पर चर्चा के साथ तहसील के तीन पीएमश्री विद्यालय शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बेगमगंज , शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तुलसीपार एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पड़रिया राजाधार पहुंचकर औचक निरीक्षण के साथ कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को संबंधित सब्जेक्ट में पढ़ाई करने के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि इससे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में जागरूकता आई है ।

उन्होंने बताया , कलेक्टर महोदय के इस नवाचार से जिले भर में शिक्षा का स्तर सुधारने की पहल बढ़ रही है। बैठक में पत्रकारों द्वारा नगर में जगह-जगह फूटी पाइप लाइन से पेयजल सप्लाई का मुद्दा एवं ग्राम मोदकपुर में झोलाछाप डॉक्टर भगवान दास लोधी के द्वारा कलेक्टर के निर्देश पर उसके फर्जी क्लिनिक सील होने के बावजूद भी पीछे से क्लीनिक संचालित किए जाने और जटिल रोगों से संबंधित मरीजों को भर्ती करके उनका इलाज करने का मुद्दा उठाते हुए झोलाछाप पर एफआईआर दर्ज कराने की बात पर एसडीएम मिश्रा ने कहा , निश्चित ही उक्त फर्जी डॉक्टर भगवान दास लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। वहीं पिछले 6 माह से मड़िया डेम का जलभराव होने से बेगमगंज -,-बेरखेड़ी बीना नदी का पुलबंद होने से बेगमगंज – हैदरगढ़ -विदिशा मार्ग बंद होने ,
वहीं नवनिर्मित संजीवनी क्लिनिक खोले जाने , गीता भवन के लिए स्थान चयन सहित नगर एवं क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा करते हुए सुझाव के साथ उनके निराकरण किया जाने की बात एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा की गई।
इस अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रायः सभी पत्रकारगण में सईद नादां , शब्बीर अहमद , बिट्टू यादव ,शरद शर्मा , हरि साहू , मनोज गुप्ता , राशिद मीर , राजीव दुबे , मुकेश पाटकर , शानू रैकवार , विशाल शिल्पकार , अमजद खान , गोविंद गोलू कुंडरिया , राहुल अहिरवार , आकाश गोहिल , मौजूद थे।
जिन्होंने सामाजिक सरोकार से संबंधित नगर एवं क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को उठाते हुए उनके निराकरण होने के संबंध में सुझाब दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811