Let’s travel together.

कायस्थ समाज की नई पहल: गैरतगंज में हर गुरुवार होगी भगवान चित्रगुप्त जी की सामूहिक पूजा

0 265

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, गैरतगंज के तत्वावधान में गुरुवार को नगर में भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य आरती एवं पूजन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं वरिष्ठजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
इस अवसर पर कायस्थ समाज के ब्लॉक अध्यक्ष नर्मदा शरण श्रीवास्तव ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी कायस्थ समाज के आराध्य देव हैं। उन्होंने घोषणा की कि अब नगर में प्रत्येक गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त जी की सामूहिक पूजा-अर्चना एवं आरती नियमित रूप से की जाएगी,
कार्यक्रम में प्रदेश सह सचिव ओपी श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रामकृपाल श्रीवास्तव, जिला युवा अध्यक्ष डॉ. हिमांशु सुभाष श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ के सुनील श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव (अलमपुर) तथा सतीश श्रीवास्तव सहित समाज के लोगो की अधिक संख्या में उपस्थिति रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811