Let’s travel together.

रोज़गार सहायक पर हमले का मामला, संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,ग्रापं सुकर्रा का मामला

0 203

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के ग़ैरतगंज विकासखंड गैरतगंज की ग्राम पंचायत सुकर्रा में पदस्थ रोजगार सहायक डोंगर सिंह पर कपिल धारा कूप योजना से जुड़े एक हितग्राही द्वारा हमला किए जाने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में रोजगार सहायक डोंगर सिंह घायल हो गए। घटना से आक्रोशित रोजगार सहायक संघ ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरोज अग्निवंशी को ज्ञापन सौंपकर दोषी के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की है। संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि डोंगर सिंह शासकीय योजनाओं के अंतर्गत कपिल धारा कूप से संबंधित कार्यों का नियमानुसार क्रियान्वयन कर रहे थे। इसी दौरान संबंधित हितग्राही द्वारा उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। हमले में घायल होने के कारण वे मानसिक एवं शारीरिक रूप से भय और असुरक्षा की स्थिति में हैं। रोजगार सहायक संघ ने इस घटना को शासकीय कर्मचारी की सुरक्षा पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों को इस प्रकार धमकाया और प्रताड़ित किया जाएगा तो शासन की योजनाओं का सुचारु संचालन प्रभावित होगा। संघ ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी हितग्राही के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित रोजगार सहायक को न्याय दिलाया जाए।
इसके साथ ही संघ ने डोंगर सिंह एवं उनके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने तथा वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर पदस्थापित किए जाने की भी मांग की है।
इस संबंध में एसडीएम सरोज अग्निवंशी ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए नियमानुसार जांच कर शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में ग़ैरतगंज ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों के रोज़गार सहायक शामिल हुए जिसमें प्रेमनारायण कुशवाह,
बृजमोहन जाटव, दुर्गेश विश्वकर्मा, प्रीतम कुशवाह, देवेंद्र रजक, हीरेश चंद्रवंशी, लक्ष्मी प्रसाद, उमेश यादव, तोरण सिंह, हरीशचंद्र दुबे, पटेल गुर्जर, सुशील जैन, गौरव जैन, दीनदयाल लोधी, धन सिंह अहिरवार, संदीप राय, सहित बड़ी संख्या में रोज़गार सहायक मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811