Let’s travel together.

कड़ाके की ठंड का दौर जारी, दो दिन से सूरज के दर्शन नहीं हुए, गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी

0 68

– न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस किया जा रहा है दर्ज

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में इस समय कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। कड़ाके की ठंड के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण लोग ठंड से बचने के लिए तमाम उपाय कर रहे हैं। शिवपुरी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। दो दिन से हालात यह है कि सुबह के वक्त सुबह 10 बजे तक कोहरा देखा जा रहा है। कोहरे के कारण हाइवे पर चलने वाले वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दृश्यता कम होने के कारण लोग परेशान है।

नए वर्ष के शुभारंभ से ही मौसम में बदलाव देखा गया है। सुबह के वक्त कोहरा छाने से दृश्यता कम है। ठंड बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित है। इसी बीच गर्म कपड़ों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है।
स्थानीय स्तर पर गर्म कपड़े बेचने वाले विक्रेताओं ने अपनी दुकान प्रारंभ की है यहां पर कंबल, रजाई सहित अन्य गर्म कपड़े जैसे जैकेट, स्वेटर बेच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया है कि दो दिन से मौसम ज्यादा बिगड़ा है और न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है। वही गर्म कपड़े बेचने वाले विक्रेताओं का कहना है कि ठंड बढ़ने के बाद गर्म कपड़े अच्छे बिक रहे हैं। खासकर कंबल और रजाई एवं स्वेटर की बिक्री बढ़ी है।

शिवपुरी के स्थानीय निवासी संजय कसोटिया ने बताया कि इस समय ठंड से लोगों का बुरा हाल है। आम जनजीवन प्रभावित है। उन्होंने बताया कि वह अलाव का सहारा ठंड से बचने के लिए ले रहे हैं।
गर्म कपड़ों के विक्रेता अनिल राठौर ने बताया कि इस समय गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। हम कंबल, रजाई सहित अन्य गर्म कपड़े जैसे जैकेट, स्वेटर बेच रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शनिवार को दीवानगंज में लगेगा जिला स्तरीय जन विश्वास कैंप, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान     |     15 दिनों से बारिश का इंतजार,खेतों में पड़ी दरारे     |     कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग     |     बिजली बिल बकाया होने पर नल-जल योजनाओं के कनेक्शन कटने शुरू, एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों में गहराया जल संकट     |     विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत     |     चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अनुज निषाद     |     ग्राम पंचायत अकोली में हरेली बर्ड फेस्टिवल का आयोजन     |     अधिग्रहित नहीं होगी पिरदा गांव की जमीन विधायक अनुज शर्मा की पहल पर आवास मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन     |     ऊंचाई पर पहुंचना कठिन नहीं, ऊंचाई पर बने रहना चुनौतीपूर्ण – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल      |     -व्यक्तित्व एवं कृतित्व से उत्कृष्ट शिक्षक का समाज में महान स्थान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811