Let’s travel together.

डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीण परेशान, 3 दिन की बारिश से सड़क दलदल में हुई तब्दील

0 198

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सांची विकासखंड के ग्राम नरखेड़ा अंतर्गत आने वाले ग्राम खेड़ा मैं बेमौसम हुई बारिश से सड़के बदहाल हो गई हैं। ग्रामीणों को मार्ग पर भरे बारिश के पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। खेड़ा गांव का पहुंच मार्ग कच्चा है। इस गांव के बाशिंदों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। सांची जनपद की ग्राम पंचायत नरखेड़ा के खेड़ा गांव जाने के लिए सिर्फ डेढ़ किमी का रास्ता है। यहां पर आने जाने के लिए ग्रामीणों को कच्ची सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह परेशानी बारिश के दिनों में और भी बढ़ जाती है। क्योंकि बारिश के बाद यहां पर पूरे रास्ता कीचड़ व गंदगी में तब्दील हो जाता है। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने ग्रामीणों की इस समस्या के प्रति ध्यान नहीं दिया है। यही वजह है कि ग्रामीण आज भी परेशान हो रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री सड़क योजना अंतर्गत यह सड़क आसानी से बन सकती है। लेकिन अफसरों की इच्छा शक्ति न होने के कारण सड़क नहीं बन पा रही है। यदि अफसर इस सड़क का प्रस्ताव बनाकर भिजवा दें तो सड़क की स्वीकृति मिल जाएगी। और ग्रामीणों को सड़क का लाभ मिलने लगेगा। सर्वाधिक परेशानी ग्रामीणों की बारिश के दिनों में होती है। कच्ची सड़क बरसात के पहले ही पानी में दलदल में तब्दील हो जाती है। यहां तक कि घुटने घुटने कीचड़ होने के साथ ही संपूर्ण सड़क पर पानी भरा जाता है। अगर शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नही किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811