Let’s travel together.

नगर निगम में सुशासन सम्मेलन का आयोजन

0 56

भोपाल। नगर निगम में सुशासन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में सुशासन की दिशा में उठाये गए कदमों पर मुख्य वक्ता के नाते संबोधन दिया।
भारत के व्यापक संदर्भ में सुशासन की परिभाषा प्रधानमंत्री के कार्यकाल में स्थापित करते हुए स्वराज को सुराज या सुशासन में बदलने का कार्य अटल जी ने किया। अटल जी ने सत्ता को सेवा और सुशासन का उपकरण बनाया। आम व्यक्ति के दैनंदिन जीवन में जरूरी सुविधाओं की आपूर्ति हो या उसके मूल विकास में हिस्सेदारी हो अटल जी की सरकार ने की। बिजली प्रधानमंत्री सड़क से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज योजना एक्सप्रेस हाईवे घरेलू गैस दूर संचार में क्रांति आर्थिक उदारीकरण, बीपीएल की अवधारणा, सूचना का अधिकार, शिक्षा का मौलिक अधिकार, अंतोदय अन्न योजना, संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना जैसी कई योजनाएं हैं जिसका श्रेय कांग्रेस की सरकार ने बाद में लेने का प्रयास भी किया। तब की संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना कई पड़ाव से गुजरती हुई आज विकसित भारत जी राम जी के रूप में सामने है।

सूचना का अधिकार 2002 – 03 में संसद में रखने वाली अटल जी की सरकार ही थी। अंतोदय अन्न योजना शुरू हुई जिसने लक्षण गरीबी रेखा के लोगों को राशन उपलब्ध कराया जो आज मोदी जी के निशुल्क राशन योजना में परिणत हो चुकी है। संविधान की 86 में संशोधन करते हुए 14 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा देने का कार्य अटल जी की सरकार ने किया सर्व शिक्षा अभियान और स्कूल चले हम अभियान को कोई नहीं भूल सकता। पोकरण में परमाणु परीक्षण मात्र किसी देश को डराने धमकाने के लिए नहीं बल्कि भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रतिभा का उच्चतम प्रदर्शन और हमारी आर्थिक एवं वैज्ञानिक समृद्धि का भी उदाहरण था। अटल जी की ही सरकार ने आशी के माध्यम से श्री राम जन्मभूमि के संदर्भ में साक्ष्य का संकलन किया, जो आगे जाकर सुप्रीम कोर्ट में बड़े निर्णय का कारण बना कि जहां श्री राम लला विराजमान वहीं मंदिर बनेगा भव्य महान।

आम व्यक्ति के जीवन में और राष्ट्र के मान सम्मान एवं समृद्धि में परिवर्तन लाने वाले अटल जी के योगदान का उल्लेख किया। आह्वान किया कि नगर निगम अटल जी के सुशासन के संदर्भ में आकलन करते हुए अपनी भूमिका और दायित्व का निर्वहन करे।
महापौर श्री मती मालती राय जी जिला अध्यक्ष श्री Ravindra Yati नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी जी कार्यक्रम संयोजक श्री मनोज राठौर जी महानगर निगम कमिश्नर श्री मती संस्कृति जैन जी मंचासीन रहे और अपना संबोधन दिया। संचालन पार्षद/ जोन अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत गुप्ता जी ने किया। इस दौरान नगर निगम के महापौर परिषद के सदस्य गण पार्षद गण अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811