Let’s travel together.

सलामतपुर पुलिस ने 12 घंटे में शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

0 106

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

शनिवार रात्रि  फरियादी सत्यनारायण पिता बाबूराम शिवहरे उम्र 50 वर्ष, हाल निवासी मुक्तापुर कलारी, सेल्समैन ने दुकान बंद कर ताला लगाकर सो गए। सुबह 5:30 बजे जागने पर पीछे का छोटा गेट खुला मिला, बैग के कपड़े बिखरे थे। गल्ले के कार्टून से लगभग 7,500 रुपये चिल्लड़, रियलमी मोबाइल जिसकी कीमत 7,000 रुपये, जिओ सिम नंबर 7318502008) तथा दुकान से 15 शराब की बोतलें ओल्डमंग-02, फोक्स-02, मैजिक-02, ओलसीजन-02, एमडी-02, ओसी-01, आरएस-02, रोक फोर्ड-02; कुल मूल्य 11,600 रुपये गायब पाई गईं। कुल चोरी का मूल्य 26,100 रुपये। छोटे गेट के नट खुले और टीन आधा फुट कटी हुई थी। रिपोर्ट पर थाना सलामतपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिसरायसेन के नेतृत्व में थाना प्रभारी सलामतपुर दिनेश सिंह रघुवंशी ने विशेष टीम गठित की।
आसिफ उर्फ आरिफ उर्फ गोल्डी पिता अशफाक शाह उम्र 30 वर्ष, नि. ग्वालटोली मोहल्ला नर्मदापुरम, हाल नारियल खेड़ा शारदा नगर गली नं. 16, थाना गोतमनगर, भोपाल
अरुण उर्फ अमन उर्फ अभिषेक मालवीय पिता मचलसिंह मालवीय उम्र 20 वर्ष, नि. वार्ड नं. 32 करैयाखेड़ा मार्ग गली नं. 08, विदिशा; हाल नारियल खेड़ा शारदा नगर गली नं. 16, थाना गोतमनगर, भोपाल ,
अयान कुरेशी पिता शकील कुरेशी उम्र 20 वर्ष, नि. नारियल खेड़ा शारदा नगर गली नं. 16, थाना गोतमनगर, भोपाल। को गिरफ्तार कर सख्त पूछताछ पर चोरी कबूल की। सोमवार को तीनों को गिरफ्तार कर चोरी का मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन कुल मूल्य 80,000 रुपये बरामद किया गया।
थाना प्रभारी सलामतपुर दिनेश सिंह रघुवंशी,सुरेन्द्र सिंह, गणेशराम रघुवंशी,राहुल रघुवंशी, राजेश यादव, मंगलेश मालवीय, सुरेश बघेल, सौरभ रघुवंशी,रोहित गोस्वामी, रंजीत धाकड़, ब्रजेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811